Top 6 Religions By Population In Hindi
अगर संसार की जनसंख्या को धार्मिक नज़रिए से देखा जाए तो पता चलता है कि इन छहः धर्मों को मानने वाले लोगों की संख्या सबसे ज्यादा है-
धर्म
|
आबादी
|
प्रतीशत
|
---|---|---|
ईसाई | 230 करोड़ | 32% |
इस्लाम | 170 करोड़ | 24% |
हिंदुत्व | 110 करोड़ | 14% |
बौद्ध धर्म | 40 करोड़ | 5.5% |
सिख धर्म | 2.5 करोड़ | 0.32% |
यहुदी धर्म | 1.5 करोड़ | 0.20% |
धार्मिक आबादी के यह आंकड़े साल 2010 और 2015 के आंकड़ों पर आधारित है, इनमें किसी भी धर्म को ना मानने वालो और पारंपरिक रीती रिवाज़ों वाले लोक धर्मों को मानने वाले समूहों को शामिल नही किया गया है।
किसी भी धर्म को ना मानने वाले लोगो की संख्या वर्तमान समय में 15 प्रतीशत है जो हिंदू धर्म से ज्यादा है, पर एक रिसर्च के अनुसार साल 2050 तक हिंदू आबादी किसी भी धर्म को ना मानने वाले लोगों से आगे निकल जाएगी।
पारंपरिक रीती रिवाज़ों वाले लोक धर्मों को मानने वाले समूह चीन और अफ्रीका में पाए जाते है, इन लोक धर्मों को धर्म नही माना जाता क्योंकि इनकी कई शाखाएं होती है। चीनी लोक धर्म को मानने वाले लोगों की संख्या 42 करोड़(6%) है जो कि बौद्ध धर्म मानने वाले लोगों से ज्यादा है। इसी तरह से अफ्रीकी लोक धर्मों को 11 करोड़ (1.5%) लोग मानते है।
बड़े धर्मो और पारंपरिक रीती रिवाज़ों लोक धर्मों के सिवाए संसार में कई छोटे-छोटे धर्म भी है जिनकी संख्या 50 से भी ज्यादा है। भारत का जैन धर्म भी इन्हीं में आता है।
loading...
यहाँ भी जाने:-
No comments:
Post a Comment