Pages

Saturday, November 5, 2016

भारत की परंपराओं के पीछे का विज्ञान-हिंदी में

भारत की परंपराओं के पीछे का विज्ञान...


भारत एक ऐसा देश है जहां अनेक तरह की परंपराएं प्रचलित हैं। सनातन धर्म की ये परंपराएं ऊपर से देखने पर कोई विशेष महत्व वाली नहीं लगती हैं लेकिन सूक्ष्म रूप से अध्ययन करने पर जानकारी लगती है कि ये हमें मानसिक, शारीरिक तथा आध्यात्मिक रूप से प्रभावित करती हैं। हमारे पूर्वजों ने कुछ ऐसे धार्मिक नियम बनाएं जो सामाजिक रूप से समाज में उपयोगी तो थे ही, साथ में हमारे शरीर के लिए भी काफी लाभकारी होते हैं। आज हम बता रहे हैं ऐसी 9 परंपराओं के बारे में, जिनका वैज्ञानिक दृष्टि से काफी खास महत्व है…




1. पुरुषों के सिर पर शिखा (चोटी)...

असल में जिस स्थान पर शिखा यानि कि चोटी रखने की परंपरा है, वहां पर सिर के बीचों-बीच सुषुम्ना नाड़ी का स्थान होता है। शरीर विज्ञान यह सिद्ध कर चुका है कि सुषुम्रा नाड़ी इंसान के हर तरह के विकास में बड़ी ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। चोटी सुषुम्रा नाड़ी को हानिकारक प्रभावों से तो बचाती ही है, साथ ही ब्रह्माण्ड से आने वाले सकारात्मक तथा आध्यात्मिक विचारों को ग्रहण भी करती है।

2. मंदिर की परिक्रमा...
भारतीय मंदिरों को वास्तु के विशेष नियमों का पालन करते हुए बनाया जाता है। इसमें मंदिर के गर्भगृह (अथवा मूलस्थान) को इस प्रकार से बनाया जाता है कि वहां पर पृथ्वी की अधिकतम चुंबकीय ऊर्जा उत्पन्न हो सके। गर्भगृह में ही मूर्ति स्थापित की जाती है। साथ ही ईश्वर प्रतिमा के चरणों में तांबे से बने यंत्र, घंटियां, कलश आदि वस्तुएं स्थापित की जाती हैं। तांबा एनर्जी का सुचालक होने के कारण पृथ्वी की सकारात्मक ऊर्जा को प्रतिमा की तरफ आकर्षित करता है। इससे प्रतिमा के चारों तरफ आभामंडल बन जाता है। जब हम प्रतिमा के चारों तरफ परिक्रमा करते हैं तो यह शक्ति हमारे शरीर के अंदर भी प्रवेश करती है। हालांकि यह प्रक्रिया बहुत ही धीमे और अदृश्य रूप में होती है परन्तु लंबे समय तक किसी मंदिर में जाकर परिक्रमा करने पर इसका लाभ स्पष्ट अनुभव किया जा सकता है।

3. व्रत का महत्व...
आयुर्वेद में बताया गया है कि हमारा शरीर प्रकृति द्वारा बनाई गई स्वसंचालित मशीन है जो 24 घंटे, सातों दिन मृत्यु तक लगातार बिना रुके काम करती रहती है। हमारा पाचन संस्थान भी इसी का एक हिस्सा है। लगातार भोजन करने और उसे पचाने से हमारे पाचन संस्थान पर दबाव पड़ता है जिससे उसमें टॉक्सिक पदार्थ पैदा हो जाते हैं। सप्ताह में एक दिन व्रत करने पर हमारा पेट स्वयं ही इन पदार्थों को बाहर निकाल देता है जिससे शरीर स्वस्थ रहता है। वैज्ञानिकों के अनुसार नियमित रूप से व्रत करने के कई फायदे हैं, शोध के अनुसार व्रत करने से कैंसर, कॉर्डियोवस्कुलर डिज़ीज़ेज, डायबिटीज, पाचन संबंधी बीमारियां दूर रहती हैं।


4. सुबह के समय सूर्य नमस्कार तथा सूर्य को अर्ध्य चढ़ाना...

सूर्य नमस्कार करने के लिए कुछ नियम बताए गए हैं, यथा इसे सुबह ब्रह्म मुहूर्त में ही करना चाहिए। इसके पीछे भी कई वैज्ञानिक कारण हैं। सबसे पहला सुबह का समय ब्रह्ममूहूर्त माना जाता है इस समय मस्तिष्क की सक्रियता सर्वाधिक होती है, अत: इस समय किया गया कार्य अधिक एकाग्रता तथा मनोयोग से होता है जिससे उसमें सफलता की संभावना बढ़ जाती है। सुबह सूर्य को अर्ध्य चढ़ाते समय गिरते हुए जल से सूर्य के दर्शन करना हमारी आंखों के लिए अच्छा रहता है। इससे आंखों की रोशनी बढ़ती है। इसके साथ-साथ सुबह के समय सूर्य नमस्कार करने से पूरे शरीर का योगाभ्यास हो जाता है तथा शरीर को दिन भर के लिए आवश्यक ऊर्जा शक्ति मिल जाती है।
loading...
5.नदी में सिक्के फेंकना...
हम लोग यह हमेशा से ही सुनते आ रहे हैं कि बहती नदी में सिक्के डालने से हमें सौभाग्य प्राप्त होगा। लेकिन इसका एक वैज्ञानिक कारण है, पहले जब सिक्के बनाये जाते थे तो वे तांबे के होते थे जो कि हमारे शरीर के लिए एक बहुत उपयोगी धातु मनी जाती है। लेकिन आज के समय में यह सिक्के तांबे के नहीं स्टेनलेस स्टील के बनते हैं, जिसे पानी में डालने से पानी में कोई फर्क नहीं पड़ता है। इसके उलट तांबे के सिक्के पानी में जाने से पानी पीने लायक बनता था।

6. भोजन के अंत में मिठाई...
हमारे पूर्वजों का मानना था कि मसालेदार भोजन के बाद मिठाई खानी चाहिए। यह इसलिए भी होता है क्योंकि जब हम कुछ मसालेदार भोजन खाते हैं, तो हमारे शरीर एसिड बने लगता है जिससे हमारा खाना पचता है और यह एसिड ज्यादा ना बने इसके लिए आखिर में मिठाई खाई जाती है जो पाचन प्रक्रिया शांत करती है।

7. बच्चों का कान छेदन...
विज्ञान कहता है कि कर्णभेद से मस्तिष्क में रक्त का संचार समुचित प्रकार से होता है। इससे बौद्घिक योग्यता बढ़ती है। इसलिए इसे उपनयन संस्कार से पहले किया जाता था ताकि गुरुकुल जाने से पहले बच्चे की मेधा शक्ति बढ़ जाए और बच्चा बेहतर ज्ञान अर्जित कर पाए। इससे चेहरे पर कान्ति भी आती है और रूप निखरता है।
8. सिंदूर लगाना...
सिंदूर को हल्दी, नींबू और पारा के मिश्रण से तैयार किया जाता है। सिंदूर महिला के रक्तचाप को नियंत्रित करने के अलावा उनकी सेक्सुअल ड्राइव को भी बढ़ाता है। इसे उस जगह पर लगाया जाता है, जहां पर पिट्यूटरी ग्रंथि होती है, जहां पर सारे हार्मोन डिवेलप होते हैं। इसके अलावा सिंदूर तनाव से भी महिलाओं को दूर रखता है।



9. हाथ जोड़ के नमस्कार करना...
सनातन संस्कारों में हाथ जोड कर 'नमस्ते' या 'नमस्कार' बोला जाता है। सामान्य कारण तो सामने वाली व्यक्ति का मान और आदर करना है। लेकिन इसके पीछे थोड़ा विज्ञान भी है। हाथ जोड़ने से सभी उंगलियों की टिप्स एक दूसरी से मिलती है । ऐसा करने से जो प्रेशर पॉइन्ट्स बनते हैं, वे आंख, कान और दिमाग से संबंध रखते हैं। सभी पॉइन्ट्स एक साथ ऐक्टिव हो जाने से जिन को नमस्कार किया हो, उस व्यक्ति को लंबे समय तक याद रखने में मदद मिलती है।

No comments:

Post a Comment