Pages

Sunday, February 19, 2017

KBC के सीजन 2011 में 5 करोड़ जीतने वाले सुनील कुमार से पूछें गए 13 सवाल और उनके जबाब


बिहार के SUSHIL KUMAR पहले व्यक्ति है जिन्होंने कौन बनेगा करोड़पति में 5 करोड़ की इनामी राशि जीती है। SUSHIL KUMAR ने ये कारनामा KBC के 2011 के सीजन में किया था ।

KBC जीतने से पहले SUSHIL KUMAR मात्र एक COMPUTER OPRATER काम किया करते थे,
और उनकी सैलेरी मात्र 6 हज़ार रूपए थी। KBC जीतने के बाद सुशील कुमार को जहां इनामी राशि मिली वहीं उन्हें ग्रामीण मंत्रालय का ब्रांड एम्बेसडर भी बनाया गया।

KBC से मिले पैसों का क्या किया ?

SUSHIL KUMAR को इनकम टैक्स (INCOME TAX) काटकर 3 करोड़ 60 लाख रूपए ही मिले थे। इसमें से कुछ पैसा उन्होंने अपने घर को ठीक कराने में लगा दिया और कुछ से अपने चार भाइयों का बिज़नेस शुरू करवाया।

पैसे खत्म होने की बात अफ़वाह मात्र...

  • एक बार किसी पत्रकार का सुशील जी को फोन आया। पत्रकार ने सुशील जी से पूछा कि KBC में जीते हुए पैसों का उन्होंने क्या किया ?
  • इस पर सुशील जी ने मज़ाक में कह दिया कि उनके पैसे खत्म हो गए हैं। इसके बाद मीडिया के एक तबके ने इसे बिना कुछ जांच पड़ताल किए खबर बना दिया
  • पर जब यह बात बिलकुल तूल पकड़ने लगी, तो सुशील खुद सामने आए और पैसे खत्म होने की खबरों को अफ़वाह करार दिया।
  • सुशील जी ने कहा कि उनके पास 2 करोड़ रूपए बचे हुए हैं जिनसे उनके परिवार का खर्च चलता आ रहा है।

वह 13 सवाल जिन्होंने Sushil kumar को 5 करोड़ रूपए जिताए थे

















Tuesday, November 29, 2016

शाहजहांपुर: धर्मस्थल का गेट टूटा तो पथराव के बाद बस फूंकी

शाहजहांपुर पुलिस लाइन के पास मंगलवार रात को बवाल हो गया। रोडवेज की अनुबंधित बस की टक्कर से धर्मस्थल का गेट टूट गया और इस बात से भड़के लोगों ने पहले तो बस में तोड़फोड़ की और बाद में उसमें आग लगा दी। पथराव में सिटी मजिस्ट्रेट के स्टेनो सहित कई लोग जख्मी हो गए। इस दौरान वहां घंटों जाम लगा रहा।
loading...
मंगलवार शाम रोडवेज की अनुबंधित बस नंबर यूपी 27 टी 9083 को नो एंट्री में रोकने पर उसका चालक भाग गया। सड़क पर बस खड़ी रही तो एक होमगार्ड उसे पुलिसलाइन ले जाने लगा। पुलिसलाइन के पास वह बस को संभाल नहीं पाया और टक्कर से धर्मस्थल का गेट टूट गया। इसके बाद वहां बवाल हो गया। भड़के लोगों ने पहले पथराव किया और बाद में बस में आग लगा दी। देर रात खबर लिखे जाने तक बवाल हो रहा था और सड़क पर कई किलोमीटर तक जाम लग गया था। बवाल में सिटी मजिस्ट्रेट के स्टेनो मोहनचंद्र जोशी सहित कई घायल हो गए।
रात गहराने के साथ ही बड़ा होता गया बवाल
रात गहराने के साथ ही शाहजहांपुर पुलिस लाइन पर बवाल बढ़ता चला गया। शाम तक वहां माहौल एकदम सामान्य था पर धर्मस्थल का गेट टूटते ही वहां भीड़ जमा हो गई और लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। पहले तो लोगों ने जाम लगाया और नारेबाजी कर रहे थे पर समय के साथ वे और भड़क गए और बस में तोड़फोड़, पथराव के बाद आग लगा दी। रात को लोगों ने आग लगी बस को पलटने का भी प्रयास किया।
मंगलवार शाम रोडवेज की अनुबंधित बस नंबर यूपी 27 टी 9083 नो एंट्री में जा रही थी। बस को टीएसआई ने रोका तो चालक भाग गया। बस बीचोंबीच रोड पर खड़ी रही, जिससे जाम लग गया। इस बीच एक होमगार्ड बस को पुलिस लाइन ले जाने लगा। रास्ते में होमगार्ड बस को संभाल नहीं पाया और धर्मस्थल के गेट से बस टकरा गई। इस बात पर एक समुदाय के लोग आक्रोशित हो गए और गुस्से में बस में तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। बस पर पथराव भी किया गया। टायरों की हवा भी निकाल दी। इससे सिटी मजिस्ट्रेट के स्टेनो मोहनचंद्र जोशी जख्मी हो गए। कई और लोगों को भी पत्थर लगे हैं। सिटी मजिस्ट्रेट ने कार्रवाई का आश्वासन देकर आक्रोशित लोगों को शांत कराने की कोशिश की लेकिन भड़के लोग उनकी सुन ही नहीं रहे थे। इस दौरान लोग नारेबाजी भी करते रहे। हालात बिगड़ते देख एसपी सिटी एपी सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने जिम्मेदार लोगों को आगे कर आक्रोशित लोगों को शांत कराने की कोशिश की।
loading...
जाम रहा शाहजहांपुर-पुवायां रोड
हंगामा और बवाल के बीच लोग जाम खोलने को तैयार नहीं थे। सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां और बसपा विधानसभा सदर सीट से प्रत्याशी हाजी असलम खां भी वहां पहुंच गए हैं।
चार दिन पहले भी टूटा था मस्जिद का गेट
अभी चार दिन पहले भी बस से ही इसी मस्जिद का गेट टूट गया था। तब लोगों ने थाने में तहरीर दी थी और पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मंगलवार रात जब दूसरी बस ने उसी मस्जिद के गेट को दुबारा से तोड़ दिया तब लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

Wednesday, November 23, 2016

जानिए आबादी के लिहाज़ से दुनिया के 6 सबसे बड़े धर्म

Top 6 Religions By Population In Hindi 






अगर संसार की जनसंख्या को धार्मिक नज़रिए से देखा जाए तो पता चलता है कि इन छहः धर्मों को मानने वाले लोगों की संख्या सबसे ज्यादा है-
धर्म
आबादी
प्रतीशत
ईसाई 230 करोड़ 32%
इस्लाम 170 करोड़ 24%
हिंदुत्व 110 करोड़ 14%
बौद्ध धर्म 40 करोड़ 5.5%
सिख धर्म 2.5 करोड़ 0.32%
यहुदी धर्म 1.5 करोड़ 0.20%

धार्मिक आबादी के यह आंकड़े साल 2010 और 2015 के आंकड़ों पर आधारित है, इनमें किसी भी धर्म को ना मानने वालो और पारंपरिक रीती रिवाज़ों वाले लोक धर्मों को मानने वाले समूहों को शामिल नही किया गया है।


दुनिया के सबसे बड़े 20 सबसे बड़े देश कोन से है ?


किसी भी धर्म को ना मानने वाले लोगो की संख्या वर्तमान समय में 15 प्रतीशत है जो हिंदू धर्म से ज्यादा है, पर एक रिसर्च के अनुसार साल 2050 तक हिंदू आबादी किसी भी धर्म को ना मानने वाले लोगों से आगे निकल जाएगी।
पारंपरिक रीती रिवाज़ों वाले लोक धर्मों को मानने वाले समूह चीन और अफ्रीका में पाए जाते है, इन लोक धर्मों को धर्म नही माना जाता क्योंकि इनकी कई शाखाएं होती है। चीनी लोक धर्म को मानने वाले लोगों की संख्या 42 करोड़(6%) है जो कि बौद्ध धर्म मानने वाले लोगों से ज्यादा है। इसी तरह से अफ्रीकी लोक धर्मों को 11 करोड़ (1.5%) लोग मानते है।

बड़े धर्मो और पारंपरिक रीती रिवाज़ों लोक धर्मों के सिवाए संसार में कई छोटे-छोटे धर्म भी है जिनकी संख्या 50 से भी ज्यादा है। भारत का जैन धर्म भी इन्हीं में आता है।
loading...

Monday, November 21, 2016

डोनाल्ड ट्रंप की 15 मज़देार बातें, जो शायद ही आपको पता हो !


जिद्दी और हार ना मानने वाले डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति होगें। उन्होंने अपनी विरोधी उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को बड़े अंतर से हरा कर शानदार जीत हासिल की है। आइए आपको डोनाल्ड ट्रंप की जिंदगी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य बताते हैं ।

1. डोनाल्ट ट्रंप कि पिता एक अमीर व्यक्ति थे, साल 1975 में उन्होंने अपने पिता से लगभग 1 करोड़ डॉलर उधार लेकर अपनी कंपनी शुरू की और आज उस कंपनी का नेटवोर्थ करीब 1000 करोड़ डॉलर है।

2. डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 200 सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक है।

3. ट्रंप राष्ट्रपति चुनाव से सिर्फ डेढ़ साल पहले राजनीति में आए थे। इस तरह से 63 साल बाद अमेरिका को कोई गैर राजनैतिक व्यक्ति राष्ट्रपति मिला है।

4. ट्रंप से पहले अमेरिका का कोई भी राष्ट्रपति ऐसा नही रहा, जो कसीनो जा होटल का मालिक रहा हो।

5. 70 साल के डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के इतिहास में सबसे उम्रदराज़ राष्ट्रपति होंगे। इससे पहले यह रिकार्ड रोनाल्ड रींगन (1981-1989) के नाम था जो 69 साल क उम्र में राष्ट्रपति बने थे।


6. डोनाल्ड ट्रंप ने तीन शादिया की है, पहली पत्नी से 1977 में, दूसरी से 1993 में और तीसरी से 2005 में। तीनों पत्नियों से कुल पांच बच्चे है- तीन बेटे और दो बेटियां। उनके सबसे बड़े बेटे का नाम भी डोनाल्ड ट्रंप ही है, उन्हें जूनियर डोनाल्ड ट्रंप कहा जाता है।

7. साल 1990 में ट्रंप पर 97 करोड़ डॉलर का कर्ज़ था। घाटे की वजह से उन्होंने 3 बार दीवालिया होने की अर्ज़ी दायर की थी।

8. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि वो दिन में सिर्फ 4 घंटे ही सोते है।

9. ट्रंप लोगो से हाथ मिलाने से बहुत झिझकते है, उन्हें लगता है कि हाथ मिलाने से दूसरे के कीटाणु उनके हाथ पर चले जाएंगे।

10. डोनाल्ड ट्रंप महिलाओं पर भद्दे कमेंटस को लेकर काफी बदनाम हो चुके है। 2006 में सामने आई एक वीडीयो के अनुसार, वो कह रहे है कि वो बहुत ही अमीर और शक्तिशाली व्यक्ति है और किसी भी महिला से कुछ भी कर सकते है।


11. ट्रंप अपनी बेटी इवांका पर कमेंट को लेकर भी काफी किरकरी करवा चुके है। उन्होंने कहा था, अगर वो मेरी बेटी ना होती तो मैं उसे डेट कर रहा होता।

12. डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनावा के दौरान कहा था कि वो हर मामले में अमेरिका फ्सर्टकी नीति अपनाएंगे जिस वजह से दुनियाभर के बिज़नेस मैन और बाज़ार नही चाहते कि वो राष्ट्रपति बनें।

डोनाल्ड ट्रंप का जहाज़
13. ट्रंप बहुत ही रईस व्यक्ति होने के नाते राजो-महाराजों वाली जिंदगी जीते है जो इन बातों से पता चलता है-
  • उनके पास खुदका एक प्लेन है जिसकी कीमत 10 करोड़ डॉलर यानि कि करीब 660 करोड़ रूपए है। इस प्लेन में 57 इंच की टीवी स्क्रीन है, दो बेडरूम और सोने की सीट बेल्ट है।
  • ट्रंप के पास खुद का समुंद्री जहाज़ है जिसमें मूवी थियेटर भी लगे हुए है। इसकी कीमत 1000 करोड़ रूपए से 1500 करोड़ रूपए तक की बताई गई है।
  • उनके दफ्तर में सोने की पर्त चढ़े पर्दे लगे हुए है।
  • उनका शानदार घर 213 एकड़ जमीन में फैला हुआ है।
  • उनके पास सोने की पर्त चढ़ी मोटरसाइकिल और हेलीकॉप्टर है।
14. ट्रंप मुस्लिमों पर कमेंटस को लेकर काफी विवादों में रहे है। उन्होंने कहा था कि यदि वो राष्ट्रपति बनते है तो मुस्लिमों के अमेरिका आने पर बैन लगा देगें और अमेरिका की हर मस्जि़द की निगरानी रखवाएंगे।

15. ट्रंप ने जहां मुस्लिमों को लोकर नेगेटिव कमेंट दिए है तो वहीं भारत और हिंदुओं के प्रति उनका नज़रिया सकारात्मक है। अपनी एक रैली के दौरान उन्होंने कहा था कि वो एक हिंदू प्रशंसक है और यदि वो अमेरिका के राष्ट्रपति बनते है तो भारत और हिंदुओं को एक अच्छा दोस्त मिल जाएगा। राष्ट्रपति बनने के बाद वो अमेरिका में मोदी जैसी नीतियां लागू करेंगे।

यहाँ भी पढ़े:

Saturday, November 19, 2016

दिमाग तेज़ करने के 8 मज़ेदार तरीके


आज के दौर में हर कोई पढ़ाई या जॉब के क्षेत्र में आगे निकलने के लिए तेज़ दिमाग चाहता है। शायद आप भी यही चाहते होंगे। आप की इसी चाहत को पूरा करने के लिए आज़ हम दिमाग तेज़ करने के 8 तरीके बताने जा रहे है जो ना केवल आसान है बल्कि मज़ेदार भी हैं। इन 8 तरीकों से भले ही आपको अपनी पढ़ाई या जॉब में कोई डायरेक्ट हेल्प ना मिले पर इनडायरेक्ट हेल्प जरूर मिलेगी। यह तरीके आपका दिमाग इतना विकसित कर देंगे कि दूसरी चीजे सीखनी आसान हो जाएगी।

दिमाग तेज़ कैसे करें ? दिमाग तेज़ करने के 8 मज़ेदार तरीके...

1. रोज़ाना कसरत करें

यह सुनने में भले ही आम सी सलाह लगे, पर यह बहुत प्रभावशाली तरीका है। इसीलिए तो इसे नंबर एक पर रखा गया है। 
आप ने अकसर सुना होगा कि एक तेज़ दिमाग एक स्वस्थ शरीर में निवास करता है, और यह बिलकुल सही भी है। अगर आपको अपना दिमाग तेज़ करना है तो रोज़ कसरत करनी शुरू कर दें। शुरू में थोड़ी परेशानी जरूर होगी इसलिए आप थोड़े और आसान से शुरू करे और धीरे-धीरे बढ़ते चले जाएं। एक समय ऐसा आएगा कि कसरत करने में आपको मज़ा आने लगेगा।

2. कोई दूसरी भाषा सीखें

रिसर्च से पता चला है कि कोई नई भाषा सीखने से हमारे दिमाग की शक्ति बढ़ जाती है क्योंकि हम विचारों को प्रगट करने का एक और तरीका सीख जाते है। रिसर्च से यह बात भी सामने आई है कि अगर हमें पहले से 2 जा 2 से ज्यादा भाषाएं आती है तो तीसरी भाषा सीखने में आसान हो जाती है।

3. कोई Musical Instument बजाएं

क्या कभी आपको कोई संगीत वाद्ययंत्र (Musical Instument) बजाने का मौका मिला है जैसे कि गिटार, वायलिन जा फिर तबला? सालों की रिसर्च से पता चला है कि संगीत दिमाग के कुछ अलग हिस्सों का उपयोग करता है, पढ़ने और बोलने के लिए हम और हिस्सों का उपयोग करते है।
संगीत के लिए उपयोग होने वाले दिमाग के हिस्से हम कम ही उपयोग में लाते है पर Musical Instruments की मदद से हम उनकी शक्ति बढ़ा सकते है।
loading...





4. कुछ याद करने की कोशिश करें: Memorization

यह तरीका सबसे आसान है और इसे आप बेड पर लेटे-लेटे भी कर सकते है क्योंकि इसमें हमें केवल सोचना होता है। इस तरीके में आपको करना यह है कि अपने जीवन की कोई घटना याद करने की कोशिश करनी है जिसकी कई बातों को आप भूल चुके हों, इसके सिवाए आप किसी किताब में पढ़ी कोई कहानी जा बात को भी याद कर सकते है जा फिर टीवी पर देखे किसी प्रोग्राम के सीनज़ को भी। इस प्रकार के सोचने और आम प्रकार के सोचने में यह फर्क है कि इसमें हम किसी खास टारगेट को लेकर सोचते है जबकि आम सोचने में विचार अपने आप मन में आते रहते है।

5. Games खेलें !

यह सबसे मज़ेदार तरीका है। आप Computer जा Mobile पर ऐसी Games खेल सकते है जिसने दिमाग तेज़ होता हो, जैसे कि शतरंज।Google Play Store पर आपको कई तरह की बेहतरीन Games मिल जाएगी, साथ ही आप Crosswords और Sudoku जैसी Puzzles solve करके भी अपना दिमाग देज़ कर सकते है।

6. Reading Habit

पढ़ने की आदत हमारे लिए कई तरह से फायदेमंद होती है। यह हमें पोज़ीटिव बनाए रखती है और सबसे बढ़कर कि इससे हमारा दिमाग तेज़ होता है। आप ऐसे Topics को पढ़ कर अपना दिमाग तेज़ कर सकते है जिनके बारे में आपको पहले से जानकारी ना हो। Rochhak.com पर आपको ऐसी ही कई सारी चीज़े पढ़ने को मिल जाएंगी।

7. यात्रा करें

अगर आपके पास खूब सारी छुट्टियां है तो कहीं घूमने चले जाएं। नई जगह पर नए अनुभव होते है और अलग परिस्थितियों से निपटना सीखते है। यह सब हमारी दिमागी शक्ति को बढ़ाता है।


8. Calculations करें।

गणनाएं करना दिमाग तेज़ करने का सबसे पुराना और असरदार तरीका है। आप गणित की +,-,×,÷ वाली गणनाएं हफता दर हफता करके अपनी दिमागी शक्ति बढ़ा सकते है। इसके सबसे अच्छा तरीका है कि आप घर में किसी छोटे बच्चे को अपना साथी बनाइए और और यह सब सिखाइए, यह आप दोनो के लिए फायदेमंद रहेगा।

दोस्तो,
भगवान धरती पर सबको एक जैसा दिमाग देकर भेजता है, पर वो उसी तरह से विकसित होता है जैसा कि हम उसे उपयोग करते है और जैसे माहौल में हम रहते है। हमारी यही उम्मीद रहेगी कि आप अपने दिमाग को सार्थक कामों के जरिए ही तेज़ करे। अगर आपको यह तरीके अच्छे लगें तो प्लीज़ शेयर जरूर कीजिएगा। धन्यवाद

loading...
यहाँ भी पढ़े:


कानपुर के पास बड़ा ट्रेन हादसा, पटरी से उतरे इंदौर-पटना एक्सप्रेस के 14 डिब्बे, 63 की मौत


इंदौर-पटना एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. ट्रेन की 14 बोगी कानपुर के पास पुखरायां में पटरी से उतर गई. हादसे में अब तक 63 लोगों की मौत हो गई है. करीब 150 लोगों इस हादसे में घायल हुए हैं. यूपी एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) दलजीत सिंह चौधरी और आईजी कानपुर जकी अहमद ने इसकी पुष्टि की है. ट्रेन इंदौर से पटना जा रही थी. कई यात्री अब भी बोगियों में फंसे हुए हैं, जिन्हें सुरक्षित निकालने का काम तेजी से चल रहा है. रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा हालाज का जायजा लेने के लिए घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं. रेलवे बोर्ड के चेयरमैन और बोर्ड के सदस्यों को भी घटनास्थल का जायजा लेने के निर्देश दिए गए हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि इस बारे में उन्होंने रेल मंत्री सुरेश प्रभु से बात की है, जो इस पर अपनी नजर बनाए हुए हैं. गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने हादसे पर दुख जताते हुए ट्वीट किया है. रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने ट्विटर पर बताया कि मौके पर राहत कार्य चल रहा है. मेडिकल और जरूरी मदद भेज दी गई है और मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं.

रेलवे ने यात्रियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. सुरेश प्रभु ने ये हेल्पलाइन नंबर ट्वीट किए हैं.


loading...
पीड़ितों को मुआवजा देगी सरकार
सुरेश प्रभु ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले यात्रियों के परिजनों और घायलों को मुआवजा दिया जाएगा. इसके अलावा हादसे की वजह जानने के लिए भी जांच शुरू की जाएगी. प्रभु ने कहा कि हादसे के लिए जिम्मेदारलोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पीड़ितों की मदद के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है. राजनाथ सिंह भी सुरेश प्रभु के साथ लगातार संपर्क में हैं.
दुर्घटना सुबह 3.10 बजे पुखरायां और मलासा के बीच हुआ . ट्रेन का नंबर 19321 है. घटना के बाद कानपुर और झांसी से मेडिकल रिलीफ ट्रेन और एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेनें भेजी जा रही हैं.

दुर्घटना की वजह से कुछ ट्रेनों को कैंसिल और कुछ को डायवर्ट कर दिया गया है.
कैंसिल्ड ट्रेन- 11109 झांसी-लखनऊ इंटरसिटी, 51803 झांसी- कानपुर पैसेंजर.
डायवर्टेड ट्रेन- 12542, 12522 - आगरा और कानपुर से होकर. 12541 भीमसेन, बांदा, इटारसी से होकर. 12534 ग्वालियर और इटावा से होकर.

दुनिया के सबसे बड़े 20 सबसे बड़े देश कोन से है ?



नमस्कार दोस्तो, यहां पर हम आपको क्षेत्रफल के लिहाज़ से दुनिया के 20 सबसे बड़े देशों की लिस्ट देने जा रहे है। साथ ही यह भी बताया गया है कि वो देश किस महाद्वीप पर स्थित है।




Country(Continent): Area in Sq. Kilo.

1. Russia(Asia): 17,075,200

2. Canada(N.America): 9,984,670

3. United State(N. America): 9,631,418

4. China(Asia): 9,596,960

5. Brazil(S. America): 8,511,965

6. Australia(Australia): 7,688,850

7. India(Asia): 3,287,590

8. Argentina(S. America): 2,766,890

9. Kazakhstan(Asia ): 2,717,300

10. Algeria(Africa): 2,381,740

11. Condo(Africa): 2,345,410

12. Mexico(N. America): 1,972,550
loading...

13. Saudi Arabia(Asia): 1,960,582

14. Indonesia(Asia): 1,919,440

15. Sudan(Africa): 1,886,068

16. Libya(Africa): 1,759,540

17. Iran(Asia): 1,648,000

18. Mongollo(Asia): 1,564,116

19. Peru(S. America): 1.285,220

20. Chad(Africa): 1,284,000

नोट: आपकी जानकारी के लिए बता दे कि ग्रीनलैंड जिसका क्षेत्रफल 21 लाख 66 हज़ार वर्गकिलोमीटर है, उसे इस सूची में जगह नही दी गई क्योंकि वो पूरी तरह से स्वतंत्र देश नही है। ग्रीनलैंड पर डेनमार्क का नियंत्रण है पर उसका हिस्सा नही है। अगर ग्रीनलैंड को इस सूची में जगह दी जाती तो वो कोगों के बाद 12 वें नंबर पर आता।



यहाँ भी पढ़े: